मैदीकला गांव में काम की तलाश में निकले मजदूर की पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत
खुदागंज थाना अंतर्गत मैदीकला गांव के खंधा में शनिवार को पानी भरे गड्ढ़े में डूबकर भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक रविदास टोला निवासी 35 वर्षीय बढ़न रविदास है। मजदूर घर से काम की तलाश में निकला था। उसी दौरान घटना हुई। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बढ़न 8 कुनबों के परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजा उपलब्ध कराने की गुहार लगा रहे हैं।परिजनों ने बताया कि युवक भट्ठा पर मजदूरी करता था। कुछ दिनों से भट्ठा पर काम बंद था। इस कारण घर में तंगी थी। काम की तलाश में युवक घर से निकला।
उसी दौरान खंधा में पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढ़े गिरने से डूबकर उसकी जान चली गई। समीप के चरवाहों ने युवक को डूबते देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक मजदूर की जान जा चुकी थी। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक को 5 पुत्री व एक पुत्र है। पत्नी की दहाड़ गांव में गूंज रही थी। समाजसेवी मिथलेश यादव ने घटना पर शोक जाते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की।
कतरीसराय में पोखरा में डूबकर अधेड़ की मौत
कतरीसराय | कटौना गांव के पोखरा से पुलिस ने शनिवार को अधेड़ की लाश बरामद की। मृतक 55 वर्षीय मनोहर मांझी है। परिजनों ने बताया कि अधेड़ एक दिन पहले घर से निकले थे। अंदेशा है कि पोखरा में गिरने से वह डूब गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/laborer-dies-after-drowning-in-water-filled-pit-in-search-of-work-in-village-madikala-127714415.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/
0 Response to "मैदीकला गांव में काम की तलाश में निकले मजदूर की पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत"
Post a Comment