ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन
15 September, 2020
Comment
रेलवे के निजीकरण के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर कर्मियों का आंदोलन शुरू हो गया है। मंगलवार को रेल कर्मियों ने दूसरे दिन भी आंदोलन किया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन के पास इंजीनियरिंग विभाग के गैंग हट पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सुधीर सिंह ने की। इस मौके पर शाखा मंत्री विनोद रंजन ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर केंद्र में बनी सरकार अब निजी करण कर रही है। निजीकरण की वजह से इसका असर आम जनता पर पड़ रहा है। ट्रेनों का परिचालन निजी हाथों में जाने की वजह से किराया ज्यादा लग रहा है। रेलवे अभी 120 तरह की रियायत देती है। वह भी बंद हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री अब्दुल मजीद खान ने कहा कि जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/railway-workers-start-picketing-on-the-call-of-all-india-railway-mens-federation-127721316.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_3_1600186137.jpg
0 Response to "ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मियों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन"
Post a Comment