किसान विरोधी बिल के खिलाफ विरोध मार्च
20 September, 2020
Comment
जन अधिकार पार्टी ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी बिल के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़हरिया मोड़ से आक्रोश मार्च जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव व राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। आक्रोश मार्च राजेंद्र पथ, नया बाजार, दरबार सिनेमा होते हुए जेपी चौक पहुंचा। यहां पर पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि किसान विरोधी सरकारों से देश व प्रदेश को बचाना है। मौके पर अरविंद यादव, बबलू सिंह, राकेश सिंह, दिलीप राम, सोनू यादव, गुरफरान ,इमरान आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/protest-march-against-anti-farmer-bill-127736934.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/
0 Response to "किसान विरोधी बिल के खिलाफ विरोध मार्च"
Post a Comment