Popular Posts

गोरेयाकोठी में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे जवान

गोरेयाकोठी में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे जवान

गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली मुसहर टोली में रविवार की शाम करीब पांच बजे शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर गांवों के लोगों ने हमला बोल दिया। लोगोंे ने पत्थरबाजी की और लाठी-डंडे लेकर पुलिस को खदेड़ दिया। ग्रामीणों के अक्रामक तेवर को देखते हुए पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में सवार होकर भाग निकले। घटना में किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। घटना के बाद से गांव के लोगों ने पुलिस पर किए गए हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अफवाह उडाया है। बताते हैं कि गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मुकेश कुमार दलबल के साथ छितौली मुसहर टोली में शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गए थे। पुलिस को देखते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उनपर हमला कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटनास्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/attack-on-police-for-raiding-liquor-racket-in-goreyakothi-soldiers-escaped-after-saving-their-lives-127736933.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/3_1600618534.jpg

0 Response to "गोरेयाकोठी में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे जवान"

Post a Comment