बिजली तार ठीक कराने को 2 साल से लगा रहे गुहार
शहर के वार्ड संख्या 19 में पोखरे के पास 11 हजार केवीए के खुले तार को हटाने की मांग को लेकर रविवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि दो साल से बिजली विभाग को आवेदन दिया जा रहा है। लेकिन, हर समय आश्वासन ही मिल रहा है। शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी देखने नहीं आया। कई बार गुहार लगाने के बाद भी बिजली कंपनी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिजली का तार अस्पताल रोड से पोखरा होकर गांधी मैदान से गुजरा है। तकरीबन आधा किलोमीटर में तार खतरनाक ढंग से मकान के बगल से गुजरा है और जगह-जगह लटका हुआ है। लटके तार के नीचे दो सौ के आसपास घर है। शनिवार को भी आवेदन दिया गया। विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार भी सकारात्मक जवाब नहीं देते हैं। उनका कहना है कि छह माह बाद तार हटाया जाएगा। उनका कहना है कि अभी कर्मचारी नहीं है। इससे आक्रोशित लोगों ने पोखरे के पास बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल सैफुला, अमजद अली, नसीमा अकरम, शाहिदा खातून, सोनी परवीन, हसीना खातून, अकबर अली, महबूब आलम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/pleading-for-2-years-to-fix-power-cable-127736940.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/20/4_1600618752.jpg
0 Response to "बिजली तार ठीक कराने को 2 साल से लगा रहे गुहार"
Post a Comment