महिला सहित बच्चों को गायब करने का आरोप
27 September, 2020
Comment
खलवां के एक पिता ने अपनी पुत्री की ससुराल वालों पर पुत्री और उसके बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित श्यामदेव पंडित ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह धनौती के लकड़ी बदली गांव में भदई के पुत्र बीरबल के साथ हुई थी। उसका एक पुत्र तथा एक पुत्री है। विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विगत 16 सितंबर को जब वे अपनी पुत्री से मिलने उसकी ससुराल पहुंचे तो वह वहां नहीं थी। ससुराल वालों ने बताया कि वह बच्चों के साथ मायके चली गई है। यह सुनकर पिता ने घर आकर देखा तो उनकी पुत्री और बच्चे यहां भी नहीं थे। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर एक महिला सहित तीन लोगों को आरोपित किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/accused-of-missing-children-including-woman-127758299.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/
0 Response to "महिला सहित बच्चों को गायब करने का आरोप"
Post a Comment