नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, फायरिंग भी
27 September, 2020
Comment
हॉस्पिटल रोड स्थित मार्क हेल्थ केयर सेंटर नर्सिंग होम में प्रसव के बाद नवजात की माैत पर परिजनाें ने हंगामा किया। तोड़-फोड़ भी की। महादेवा पुलिस ने मामला शांत कराया। अस्पताल के संचालक डॉ.प्रदीप कुमार ने मरीज के परिजनों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी अरमान अली की पत्नी नूर फातमा को प्रसव पीड़ा हुई ताे उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। उसने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ताेड़-फोड़ भी की। कहा गया कि करीब 50 की संख्या में आए लोगों ने तोड़-फोड़ भी की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/uproar-in-nursing-home-firing-also-on-the-death-of-a-newborn-127758298.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/5_1601222967.jpg
0 Response to "नवजात की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, फायरिंग भी"
Post a Comment