डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पौत्री जीरादेई से लड़ेंगी चुनाव
2009 से बॉक्स ऑफिस पर नाम कमाने के बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति की पौत्री अभिनेत्री श्रेया नारायण अब राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं। श्रेया नारायण इसी साल जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार के रूप में दस्तक देगी। वह बताती हैं कि एक महिला ही कठिनाइयों को जीत सकती हैं। वह कहती हैं कि भारतरत्न की सर्वश्रेष्ठ उपाधि से सम्मानित किए जाने वाले भारत के सर्वप्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जो महान देशभक्त, सादगी, सेवा, त्याग और स्वतंत्रता आंदोलन में अपने आपको पूरी तरह संलग्न कर देने वाले एक महान व्यक्तित्व थे। वह अब उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर अपने राज्य, अपने जिले और अपने क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करना चाहती हैं। श्रेया नारायण भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री, मॉडल, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म मुजफ्फरपुर बिहार में हुआ था। वह भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की भाई की लड़की हैं।
साहब बीवी और गैंगस्टर में मिली सफलता| श्रेया नारायण के घर में डॉक्टर इंजीनियर की कोई कमी नहीं है। श्रेया ने इस प्रोफेशन से दूर बॉलीवुड एक्ट्रेस के रूप में उभर कर सर्वाधिक टीआरपी हासिल कर चुकी है। साहब बीवी और गैंगस्टर फिल्म में महुआ का किरदार निभा चुकी श्रेया की यह फिल्म सर्वाधिक टीआरपी वाली फिल्म है। 2009 में बनी उनकी फिल्म एक दस्तक और नॉक आउट, 2010 में बनी उनकी फिल्म कुछ करिए में अंकिता शर्मा और राजनीति में कैमिया, 2011 में बनी रॉक स्टार में जार्डन्स की साली और 2012 में बनी फिल्म प्रेममई में पायल की उनकी भूमिका अच्छी रही।
मुजफ्फरपुर में जन्मी हैं श्रेया नारायण
श्रेया नारायण भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पौत्री है। इन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। इनका जन्म 22 फ़रवरी 1985 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था। वह कहती हैं कि उन्होंने कोशी नदी की बाढ़ के दौरान प्रकाश झा के साथ बिहार बाढ़ राहत मिशन पर भी काम किया है। भारतीय अर्थशास्त्री के लिए बॉलीवुड के आर्थिक मॉडल पर उनका लिखा एक लेख भी काफी चर्चित रहा।
लॉकडाउन के कारण मुंबई में फंसे मजदूरों की हालत देखकर मिली प्रेरणा
लॉकडाउन के कारण अपनी जीविका का साधन ढूंढ़ पाने में नाकामयाब युवाओं के लिए वह अपने क्षेत्र में रोजगार का साधन देने के लिए प्रयासरत हैं। वह कहती हैं कि यह सबकुछ सरकार में रहकर ही हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र का चयन भी इसी के लिए किया है। उनका प्रयास होगा कि बिहार में उद्योग धंघे लगे ताकि बाहर जाने वाले श्रमिकों को बिहार में ही रोजगार के साधन उपलब्ध हों।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/dr-rajendra-prasads-granddaughter-will-contest-from-jiradei-127758300.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/
0 Response to "डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पौत्री जीरादेई से लड़ेंगी चुनाव"
Post a Comment