Popular Posts

दो लड़कियों ने की आपस में शादी; रामनगर की नगमा दूल्हा तो बेतिया की इशरत बनी दुल्हन

दो लड़कियों ने की आपस में शादी; रामनगर की नगमा दूल्हा तो बेतिया की इशरत बनी दुल्हन

कल तक साथ-साथ रहने वाली दो सहेलियों ने आपस में ही शादी रचा ली है। दोनों ने विधिवत कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी के साथ इन दोनों ने अब आजीवन एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई है। इस अनोखी शादी में रामनगर के मिस्कार टोली मोहल्ले की 23 वर्षीया नगमा खातून दूल्हा बनी, जबकि बेतिया की रहने वाली 19 वर्षीया लड़की इशरत खातून दुल्हन। इन दोनों ने पंजाब के जालंधर में कोर्ट मैरिज किया है। इशरत ने बताया कि वह दोनों जालंधर में जूता-चप्पल की एक कंपनी में काम करती थी। दोनों के परिजन भी साथ थे।

नगमा व इशरत की दोस्ती गहराती गई। रहना-खाना सबकुछ साथ-साथ। लॉकडाउन के दौरान इशरत के पापा अपने घर बेतिया चले आए। इसी दौरान दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया। रामनगर के मिस्कार टोली निवासी फरदे हुसैन ने बताया कि मंगलवार की रात में बेतिया टाउन थाना की पुलिस उनके घर आई थी तथा इन दोनों को उनके घर छोड़ गई है। इन दोनों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी लेने के बाद आसपास के लोगों ने मिठाइयां खिलाकर इन्हें शुभकामनाएं दीं।

10 साल पहले माता-पिता के साथ दोनों गई थी जालंधर
नगमा व इशरत ने बताया कि वे 10 वर्ष पहले अपने माता-पिता के साथ जालंधर गई थी। बाद में परिजनों के साथ वे भी चप्पल की कम्पनी में काम करने लगीं। इसी दौरान एक दूसरे के साथ उनका दिल मिल गया। वे एक ही किराए के मकान में रहती थी। दो माह पहले दोनों ने शादी का निर्णय लिया था। बीते 23 जुलाई को पंजाब के कोर्ट में दोनों ने शादी रचा ली।

इशरत को पिता ने घर से किया बेदखल

बेतिया के वार्ड-20 स्थित काली बाग के रहने वाले इशरत के पिता हजरत अली ने इशरत को घर से बेदखल करने का निर्णय लिया है। इशरत ने बताया कि वह जलंधर में गौतम नगर स्थित चप्पल की कम्पनी में नगमा के साथ काम करती है। दोनों ने कंपनियों को लेबर उपलब्ध कराने के लिए ठेकेदारी करने का निर्णय लिया है।

परिजनों ने छीन लिए डॉक्युमेंट्स | इशरत ने बताया कि कोर्ट मैरेज के कागजात उसके परिवार के लोगों ने छीन लिया है, लेकिन मोबाइल में उसने डॉक्युमेंट्स का फोटो खींच रखा है। इनकी शादी की खबर सुनकर बड़ी संख्या में लोग नगमा के घर पर जुट आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two girls get married among themselves; Nagma groom of Ramnagar and Ishrat became bride of Bettiah


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/ramnagar/news/two-girls-get-married-among-themselves-nagma-groom-of-ramnagar-and-ishrat-became-bride-of-bettiah-127701816.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/9bettiah-06_1599672180.jpg

0 Response to "दो लड़कियों ने की आपस में शादी; रामनगर की नगमा दूल्हा तो बेतिया की इशरत बनी दुल्हन"

Post a Comment