Popular Posts

तलवार के हमले से युवक गम्भीर रूप से घायल

तलवार के हमले से युवक गम्भीर रूप से घायल

नगर के कैलाश नगर में मंगलवार की देर रात्रि दो पड़ोसियों के आपसी संघर्ष में एक 36 वर्षीय युवक मुकेश प्रसाद तलवार लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे पटखौली थाना द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया की मनोज गोंड़, रविन्द्र गोंड़ व प्रमोद गोंड़ तथा घायल मुकेश प्रसाद के परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच मुकेश प्रसाद पिता बाबूराम प्रसाद तलवार लगने से जख्मी हो गए। जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इस मामले अभी तक किसी के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। चिकित्सक डाॅ. केबीएन सिंह ने बताया की युवक को बेतिया रेफर कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/youth-seriously-injured-by-sword-attack-127701684.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/

0 Response to "तलवार के हमले से युवक गम्भीर रूप से घायल"

Post a Comment