टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की है जरूरत : डॉ. सुभान अली
पीपरा एपीएचसी पर ग्रामीण चिकित्सकों को पोलियो एवं खसरा पर जागरूक करने के उद्देश्य एक कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को डॉ रामएकबाल चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में उपस्थित चिकित्सकों को जागरूक करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ सुभान अली ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन हो चुका है।
लेकिन बगल के देश पाकिस्तान व अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो का केस है। जिसके कारण हमें समाज के लोगों की निगरानी करने की जरूरत है। पिछले वर्ष खसरा एवं रुबेला से बचाव हेतू 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एमआर का टीका लगा कर प्रतिरक्षित किया गया था। जिसके कारण खसरा बिमारी में कमी आई है। इसी संगठन के एफएम रजनीश कुमार के द्वारा बताया गया कि अगर कोई एएफपी या खसरा का केस मिलता है तो उसे स्वास्थ्य विभाग या रेफरल अस्पताल को रिपोर्ट करने की जरूरत है, ताकि उसकी तुरंत जांच कराई जा सके।
यूनिसेफ के बीएमसी सुजीत कुमार दीपक के द्वारा बताया गया कि बच्चो का नियमित रूप से टीकाकरण करा कर 12 प्रकार के बीमारियों से बचाया जा सकता है। इन बीमारियों से बचाव हेतू चकिया प्रखण्ड क्षेत्र में 227 सत्र स्थल पर प्रत्येक माह नियमित टीकाकरण कार्य कराया जाता है। टीकाकरण पर विशेष रूप से जोर देने की जरूरत है। कार्यशाला में डॉ रामएकबाल प्रसाद चौरसिया, डॉ आर के तिवारी, डॉ एम के दास, डॉ विनोद कुशवाहा, डॉ ए के चौधरी, डॉ पी के गुप्ता व अन्य ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/vaccination-needs-special-attention-dr-subhan-ali-127687014.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/
0 Response to "टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की है जरूरत : डॉ. सुभान अली"
Post a Comment