Popular Posts

जीविका द्वारा गांव-गांव में कोरोना से बचाव के लिए दी जा रही है जानकारी

जीविका द्वारा गांव-गांव में कोरोना से बचाव के लिए दी जा रही है जानकारी

पहाड़पुर के हरि चौक पर शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो सत्रों की शुरुआत की गई। ब्रजमोहन लाल पंडित एवं सरोज देवी द्वारा कमाल पीपरा पंचायत के सभी सीएम ने इसमें भाग लिया। अध्यक्षता बीपीएम रिजवान सिद्धिकी एवं एसी राजेश कुमार ने किया। मौके पर रिजवान सिद्धिकी ने कहा कि एक तरफ जहां कोरोना से देश परेशान है, वहीं दूसरी तरफ इस लड़ाई को आसान बनाने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं भी निकलकर सामने आ रही हैं।

नारी सशक्तीकरण का परिणाम अब यह है कि इसका फायदा समाज के एक बड़े हिस्से को मिल रहा है। अब इस सशक्तीकरण का विस्तार एक समूह से निकलकर समुदाय के बीच सेवा रूप में तब्दील हो रहा है। इसका उदाहरण जीविका समूह की महिलाएं हैं, जिन्होंने अपने लिए न सिर्फ आर्थिक स्वाबलंबन हासिल किया है, बल्कि अब वे समाज को भी स्वस्थ्य और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeevika is giving information from village to village to protect against corona


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/jeevika-is-giving-information-from-village-to-village-to-protect-against-corona-127687020.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/45_1599261662.jpg

0 Response to "जीविका द्वारा गांव-गांव में कोरोना से बचाव के लिए दी जा रही है जानकारी"

Post a Comment