आधार केंद्रों पर हर रोज जुट रही सैकड़ों भीड़
प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार केंद्र पर हर रोज जुट रही लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के नियमों को ताक पर रख कर आधार निर्माण में जुटे ऑपरेटर के द्वारा लोगों से अवैध वसूली का धंधा भी बदस्तूर जारी है। जिसको लेकर आए दिन लोगों के द्वारा हो हल्ला भी किया जाता है।
प्रखंड क्षेत्र में इकलौता स्थापित इस केंद्र पर इन दिनों खासकर बच्चों व नए राशन कार्ड बनवाने वालों के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों की भीड़ आधार केंद्रों पर ज्यादा जुट रही है। इसमें ज्यादातर संख्या बच्चों की होती है। वहीं दूसरी ओर आम लोगों की सुविधा हेतु स्थानीय पोस्ट ऑफिस व आईसीडीएस कार्यालय में भी सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराए गए आधार बनाने की मशीनें धूल फांक रही है।
साथ ही आईसीडीएस कार्यालय में पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिकाओं को भी सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधार बनाने के लिए निर्देशित है। बावजूद एक भी बच्चों का अब तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधार नही बनाया जा सका है। आखिरकार सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर उपलब्ध कराई गई। आधार किट से लोगों को किसी तरह का लाभ नही मिलने के पीछे क्या तकनीकी कारण हो सकता है। यह आम लोगों के समझ से परे है।
वहीं संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नही किए जाने के कारण आम लोग आर्थिक शोषण का शिकार होने को मजबूर हैं। इसको लेकर आधार केंद्र के ऑपरेटर रेयाज आलम का कहना है कि प्रतिदिन निर्धारित 8 घंटे में मात्र 25 से 30 लोगों का आधार बनाया जा रहा है, जबकि सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं बीडीओ आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि लोगों से वसूली की शिकायत पर आधार ऑपरेटर को फटकार लगाते हुए नियमानुसार कार्य करने की हिदायत दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/adapur/news/hundreds-of-crowd-gathering-everyday-at-aadhaar-centers-127687010.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/44_1599261526.jpg
0 Response to "आधार केंद्रों पर हर रोज जुट रही सैकड़ों भीड़"
Post a Comment