Popular Posts

नल की पाइप जमीन से दो इंच नीचे नहीं लगाकर किया नल-जल योजना में घोटाला

नल की पाइप जमीन से दो इंच नीचे नहीं लगाकर किया नल-जल योजना में घोटाला

नल-जल व पक्की नाली-गली योजना के क्रियान्वयन, अभिलेखों के संधारण में बरतती गई अनियमितता व राशि गबन करने के करने के मामले में नरकटियागंज प्रखंड के राजपुर तुमकडिया पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड संख्या-13 व 14 के वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष व सचिव कार्रवाई के जद में आ गए हैं। मुखिया अनिल साह, पंचायत सचिव वर्तमान-मो.जलालुद्दीन, तत्कालीन पंचायत सचिव विनोद राव, वार्ड संख्या-13 एवं 14 के वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, सचिव, तत्कालीन कनीय अभियंता प्रभातरंजन, रमेश प्रसाद सहित अन्य व्यक्ति रूपेश, विश्वकान्त पासवान एवं तत्कालीन वार्ड सचिव धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

साथ ही मुखिया को पद से बर्खास्त करने के पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम कुंदन कुमार ने पंचायत सचिव के विरुद्ध आरोप पत्र गठित करने हुए निर्धारित प्रपत्र में प्रतिवेदन दो दिनों में उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया है। उन्होंने जिला पंचायत पदाधिकारी को गबन की गई राशि मामले में नीलाम पत्रवाद दायर कर वसूल करने का निर्देश दिया है। जांच में नल जल योजना का पाइप जमीन से दो इंच नीचे लगाना था। उसे आधा इंच नीचे लगाया गया है। इसमें आरोपियों ने योजना की राशि का गबन किया है।

डीएम ने कहा- नीलाम पत्र दायर कर वसूली जाएगी गबन की गई राशि

बीडीओ ने भी कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी

नरकटियागंज बीडीओ ने राजपुर तुमकड़िया पंचायत के वार्ड नंबर-13 व 14 में अनियमितता के लिए कार्रवाई करने की अनुशंसा भी की थी। राजपुर तुमकड़िया पंचायत के मुखिया, पंस, तत्कालीन पंस, वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, सचिव, तत्कालीन कनीय अभियंता प्रभात रंजन, रमेश प्रसाद सहित अन्य तीन लोगों को दोषी माना था।

जो भी दोषी होंगे, कार्रवाई की जाएगी : डीएम

डीएम ने कहा पूर्व में भी जिलास्तर पर गठित वरीय पदाधिकारियों की जांच दल जांच प्रतिवेदन के आधार पर कई व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता एवं राशि गबन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

परिवाद पत्र के बाद जांच में मिली गड़बड़ी

परिवाद दायर कर ग्रामीण ने योजना की खोली थी पोल, किसी वादी ने अब तक नहीं दिया स्पष्टीकरण का जबाव एक ग्रामीण ने परिवाद दायर कर राजपुर-तुमकडिया पंचायत में नल-जल व पक्की गली-नाली योजना में बरती गई अनियमितता का पोल खोला था। जिसका जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नरकटियागंज एवं कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, नरकटियागंज से परिवाद पत्र के आलोक में उक्त योजनाओं की जांच कराई गई। डीएम के निर्देश के बाद में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता से स्पष्टीकरण की मांग की गयी, लेकिन अबतक किसी के द्वारा स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scam in the tap-water scheme by not putting the tap pipe two inches below the ground


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/scam-in-the-tap-water-scheme-by-not-putting-the-tap-pipe-two-inches-below-the-ground-127743261.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/orig_22bettiah-01_1600788662.jpg

0 Response to "नल की पाइप जमीन से दो इंच नीचे नहीं लगाकर किया नल-जल योजना में घोटाला"

Post a Comment