Popular Posts

गन्ना मूल्य मात्र 10 रुपए बढ़ाना किसानों के साथ धोखा है : संघ

गन्ना मूल्य मात्र 10 रुपए बढ़ाना किसानों के साथ धोखा है : संघ

बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए ईख के दाम में 10 फीसदी रिकवरी पर पर प्रति क्विंटल 10 रुपए की बढ़ोतरी करना ईख उत्पादकों के साथ धोखा है । जबकि पिछले साल दाम में कोई वृद्धि नहीं हुई । लॉकडाउन में खेती में किसानों को भारी घटा हुआ है । यह ईख उत्पादकों के साथ विश्वासघात है । हम इसकी तीव्र निंदा करते हैं । उन्होंने कहा कि वर्ष 1980 -81 में 8.5फीसदी रिकवरी , वर्ष 2006-7 में 9फीसदी रिकवरी , वर्ष 2009-10 में 9.5 फीसदी रिकवरी तथा वर्ष 2020-21 में 10 फीसदी रिकवरी पर मात्र 10 रुपए किसानों की सरासर अवहेलना है ।मोदी सरकार चीनी मिलों की बात मान कर मिल गेट पर चीनी की कीमत 32 रुपए किलो निश्चित कर दिया ।जबकि मुलासेस से आज सेनेटाइजर बना रहा है । मुलासेस 12 हजार रुपए प्रति टन बिक रहा है । बगास, प्रेसमड से इथनॉल और बिजली बन रहे हैं । जिसका सारा लाभ चीनी मिल मालिकों को मिल रहा है । जबकि चीनी के बाय प्रोडक्ट मेटेरियल की आमदनी का आधा हिस्सा ईख उत्पादकों को निश्चित रुप से दिया जाय।
 श्री राव ने कहा कि आज खाद , कीटनाशक , बिजली , बीज , मजदूरी के दर में बेतहाशा वृद्धि हुई है । उस अनुपात में ईख का दाम 500 रुपए प्रति क्विंटल भी कम पड़ता है । उस पर चीनी मिलों में किसानों का बकाया वर्षों से लम्बित है । समय पर पैसे का भुगतान नहीं होने से किसान कर्ज लेने को मजबूर हैं। ईख का मूल्य फसल में लागत के डेढ़ गुना 500 रुपए निर्धारित करें तथा बिहार सरकार उस पर राज्य द्वारा प्रोत्साहन राशि में वृद्धि करे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/raising-sugarcane-price-by-only-10-rupees-is-fraud-with-farmers-union-127743284.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/

0 Response to "गन्ना मूल्य मात्र 10 रुपए बढ़ाना किसानों के साथ धोखा है : संघ"

Post a Comment