Popular Posts

मंडलकारा में बंदी ने शर्ट से फंदा लगाया, मौत

मंडलकारा में बंदी ने शर्ट से फंदा लगाया, मौत

मंडलकारा में मंगलवार काे एक विचाराधीन बंदी शमशेर अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। शमशेर अपने ही शर्ट का फंदा बनाकर जेल के अंदर लीची के पेड़ से झुल गया है। घटना करीब 11:30 बजे की है। जेल प्रशासन उसे आनन-फानन में जीएमसीएच लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जांच बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बंदी की पहचान नगर के दरगाह मुहल्ला निवासी शमसेर अंसारी के रुप में की गई है। मृत बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराकर जेल प्रशासन द्वारा मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। मृत बंदी मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया गया है।
तोड़फोड़ मामले में मंडल कारा में था बंद : शमशेर अंसारी नगर के दरगाह मोहल्ले का रहने वाला था। धार्मिक उन्माद, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में वह जेल में बंद था। उसे करीब पांच माह पहले जेल में भेजा गया था। कुछ दिन पहले उसे कैदियों के लिए मोतिहारी में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भेजा गया था। जहां से विगत 9 जुलाई को बेतिया जेल में आया था। तब से वह बेतिया मंडलकारा में ही रह रहा था। इधर, जेल प्रबंधन की माने तो शमशेर मानसिक रुप से विक्षिप्त था और उसका इलाज जेल अस्पताल में चल रहा था।

मानसिक स्थिति थी खराब चल रहा था उपचार
जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह ने बताया कि शमशेर अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका जेल के अस्पताल वार्ड में इलाज चल रहा था। वह अस्पताल वार्ड के समीप ही लीची के पेड़ के पास गया और अपने शर्ट को फांसी का फंदा लगा पेड़ से लटक गया। जिसकी सूचना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

बंदी ने किस परिस्थिति में और कैसे आत्महत्या है इस मामले की जांच करायी जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा या जिसकी भी लापरवाही उजागर होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -कुंदन कुमार, डीएम, पश्चिम चंपारण



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/in-mandalakara-the-prisoner-hangs-his-shirt-dies-127743262.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/

0 Response to "मंडलकारा में बंदी ने शर्ट से फंदा लगाया, मौत"

Post a Comment