Popular Posts

भागलपुर में डाेर-टू-डाेर कैंपेन में पांच से अधिक लाेग नहीं जा पाएंगे

भागलपुर में डाेर-टू-डाेर कैंपेन में पांच से अधिक लाेग नहीं जा पाएंगे

इस बार चुनाव में मतदान के पांच दिन पहले वाेटराें काे फाेटाे वाेटर स्लिप दिया जाएगा। इपिक के अलावा 11 पहचान पत्र के जरिए भी वाेटर वाेटिंग कर सकते हैं। इनमें पासपाेर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, स्मार्ट कार्ड, हेल्थ बीमा का कार्ड, पेंशन बुक, ऑफिस के परिचय पत्र, आधार कार्ड का यूज कर सकते हैं। नेत्रहीन वाेटराें के लिए ब्रेल फाेटाे वाेटर स्लीप की व्यवस्था रहेगी।

कैंडिडेट काे डाेर टू डाेर कैंपेन चलाने के लिए अधिकतम पांच लाेगाें काे ले जा पाएंगे। इनमें सिक्यूरिटी गार्ड काे नहीं जाेड़ा जाएगा। सभी परिवाराें काे वाेट करने के तरीके व बचाव के तरीके से संबंधित वाेटर गाइड भी दिया जाएगा। वाेटराें काे कतार में खड़ा रहने व साेशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए बूथ पर गाेला बना रहेगा। बूथ पर तीन कतार बनेंगे।

एक पुरुष का दूसरा महिला तथा तीसरी कतार दिव्यांग व बुजुर्गाें की रहेगी। दिव्यांग वाेटराें की मदद के लिए स्पेशल वालंटेयर की तैनाती की जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वाेटराें की मदद के लिए वाेटर फैसिलेटर पाेस्टर लगा रहेगा। प्रत्येक बूथ पर वाेटराें की मदद के लिए बीएलओ या अन्य प्राधृकित कर्मी की तैनाती हाेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/no-more-than-five-people-will-be-able-to-go-to-the-door-to-door-campaign-in-bhagalpur-127757341.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/

0 Response to "भागलपुर में डाेर-टू-डाेर कैंपेन में पांच से अधिक लाेग नहीं जा पाएंगे"

Post a Comment