Popular Posts

सिपाही ने ड्राइवर को डंडे से मारा, सूजन हाे गया ताे दवा भी दी

सिपाही ने ड्राइवर को डंडे से मारा, सूजन हाे गया ताे दवा भी दी

खलीफाबाग चौक पर शनिवार को नो-इंट्री में घुसने पर ट्रैफिक सिपाही ने एक ई-रिक्शा के दिव्यांग ड्राइवर को डंडे से मारा और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर ली। डंडे की मार से ड्राइवर बलराम पासवान (पिस्ता, जगदीशपुर) के हाथ में सूजन हो गया। तब ट्रैफिक पुलिस को उसकी गलती का अहसास हुआ तो उसे ट्रैफिक थाना ले जाकर दवा और दर्द का मलहम खरीद कर दिया।

ट्रैफिक थानेदार रविंद्र महतो थाने पहुंचे तो ड्राइवर ने उन्हें पूरी बात बताई। ड्राइवर ने कहा कि उसका ई-रिक्शा छूट जाए। क्योंकि उसके पास फाइन देने को पैसे नहीं हैं। नो-इंट्री उल्लंघन के साथ-साथ ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि ट्रैफिक थानेदार रविंद्र महतो का कहना है कि सिपाही ने डंडे से ड्राइवर को नहीं पीटा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-soldier-hit-the-driver-with-a-stick-was-given-a-swollen-medicine-127757344.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/

0 Response to "सिपाही ने ड्राइवर को डंडे से मारा, सूजन हाे गया ताे दवा भी दी"

Post a Comment