25 लीटर देसी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार
छातापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शराब कारोबारियों के खिलाफ संघन छापेमारी अभियान चलाया गया। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी अभियान में सोहटा वार्ड 08 स्थित गिरधरपट्टी से 20 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला सहित दो कारोबारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में गिरिधरपट्टी में कई जगहों पर छापेमारी की गई। जिसमें सुमित्रा देवी के घर से 10 लीटर एवं रंजीत उरांव के घर से 10 लीटर चुलाई शराब की बरामदगी हुई है। दोनों कारोबारी का शनिवार को पीएचसी छातापुर में कोरोना जांच कराई गई। जिसमें रंजीत उरांव कोरोना संक्रमित मिला। थानाध्यक्ष श्री अंजन ने बताया कि रंजीत उरांव को पीएचसी द्वारा कोविड केयर सेंटर वीरपुर में भर्ती कराया जा रहा है। राजेश्वरी ओपी क्षेत्र में भी शुक्रवार को शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। ओपी अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व कई गांव में छापेमारी की गई। ओपी अध्यक्ष श्री रवि ने बताया कि छापेमारी के दौरान कटिह स्थित वार्ड 03 में बद्री राम के घर से पांच लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chhatapur/news/3-businessmen-arrested-with-25-liters-of-country-liquor-127755558.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/26/
0 Response to "25 लीटर देसी शराब के साथ 3 कारोबारी गिरफ्तार"
Post a Comment