Popular Posts

सिसवन ढाला पर बैरियर के बावजूद कर रहे थे ट्रैक पार, बाल-बाल बचे

सिसवन ढाला पर बैरियर के बावजूद कर रहे थे ट्रैक पार, बाल-बाल बचे

सीवान स्टेशन के पूरब सिसवन ढाला 91ए गेट के पास मंगलवार की सुबह डाउन मालगाड़ी के आने के दौरान अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी के ड्राइवर द्वारा हॉर्न बजाए जाने के बाद लोग बाइक लेकर किसी तरह पटरी के किनारे से साइड में हट गए। इसके बाद मालगाड़ी गुजरी। इस दौरान लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। डाउन मालगाड़ी गुजरने के लिए बैरियर गिरा हुआ था। इस दौरान तीन चार बाइक सवार लोग सिसवन के तरफ से बैरियर के साइड से रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसके बाद रेलवे लाइन के किनारे होकर मालगोदाम होकर निकलने का प्रयास करने लगे। तभी स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी खुल गई। मालगाड़ी के ड्राइवर ने हॉर्न बजाया इसके बाद बाइक सवार बाइक लेकर किसी भी तरह साइड में हट गए। कोई हादसा नहीं हुआ। बताते चलें कि रविवार को डाउन मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बाइक के परखच्चे उड़ गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Siswan was crossing the track despite the barrier at the mold, narrowly escaped


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/siswan-was-crossing-the-track-despite-the-barrier-at-the-mold-narrowly-escaped-127721317.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_4_1600186227.jpg

0 Response to "सिसवन ढाला पर बैरियर के बावजूद कर रहे थे ट्रैक पार, बाल-बाल बचे"

Post a Comment