पंचमुखी में पौधा उखाड़ने से मना करने पर मारपीट
पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी मनीष कुमार पिता रवींद्रनाथ मिश्रा ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों पर जल जीवन हरियाली योजना से लगाये गए पौधों को उखाड़ने उसके बाद मना करने पर मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया है नामजद लोगो मे सुभाष मिश्रा,अंगद मिश्रा और शैलेश मिश्रा को आरोपी बनाया है।घटना के संबंध में बताया है कि सोमवार की रात्री लगभग 3 बजे उनके खेत मे उपरोक्त तीनों लोग खेत मे लगे पौधों को उखाड़ रहे थे जब उनके पिताजी पेशाब करने उठे तो देखा विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए ।शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए तथा बीच बचाव किया ।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मारपीट का आरोपी गया जेल
दरौंदा| थाना क्षेत्र के करसौत गांव में पुलिस ने छापामारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को सीवान जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी करसौत गांव निवासी राकेश कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/pachrukhi/news/fight-over-refusing-to-uproot-plant-in-panchmukhi-127721315.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/
0 Response to "पंचमुखी में पौधा उखाड़ने से मना करने पर मारपीट"
Post a Comment