Popular Posts

मालिक व ट्रक चालक ने धान वापस करने की लगाई गुहार

मालिक व ट्रक चालक ने धान वापस करने की लगाई गुहार

मैरवा के लक्ष्मीपुर फ्लाई ओवर पर ट्रक पलटने के बाद उसमें से गिरा चावल ग्रामीणों द्वारा लूट लिया गया। इस मामले को लेकर ट्रक चालक तथा मालिक द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। धान मालिक मैरवा के सिसवा के जय भोले ट्रेडर्स के कृष्ण कुमार द्वारा धान लूटे जाने को लेकर आवेदन दिया गया है। पीड़ित के आवेदन के अनुसार एक ट्रक से 29 क्विंटल धान रक्सौल के लिए जा रहा था। इसी बीच ट्रक मैरवा के लक्ष्मीपुर फ्लाई ओवर पर पलट गया तथा उसमें लदा धान ग्रामीणों द्वारा लूट लिया गया है। वहीं मोतिहारी के नवका टोला निवासी ट्रक ड्राइवर रफी अंसारी ने भी ट्रक लूटने का आवेदन दिया है। ड्राइवर के आवेदन के अनुसार वह धान का बीज लदा हुआ अपना ट्रक लेकर जा रहा था। इसी बीच मैरवा के लक्ष्मीपुर फ्लाईओवर के टर्निंग पर उसके ट्रक के चेसिस का बोल्ट टूट गया तथा पुल की रेलिंग पर गिर गया तथा उसमें लदा चावल की बोरियां पुल से नीचे गिर गईं। बोरियां नीचे गिरने के बाद ग्रामीणों द्वारा लूट ली गईं। ग्रामीणों को लूटने से रोके जाने पर ड्राइवर से मारपीट भी की गई। उसने जब इसका वीडियो बनने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। उसका पर्स भी छीन लिया गया। धान वापस दिलाने की गुहार की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/owner-and-truck-driver-plead-to-return-paddy-127721318.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/

0 Response to "मालिक व ट्रक चालक ने धान वापस करने की लगाई गुहार"

Post a Comment