Popular Posts

गोविंदगंज व नरकटिया से चुनाव लड़ेगी लोजपा

गोविंदगंज व नरकटिया से चुनाव लड़ेगी लोजपा

स्थानीय प्रखंड के बैरिया स्थित डीएनएम पब्लिक स्कूल के परिसर में शुक्रवार को युवा लोजपा का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजबिहारी मिश्रा ने किया। मौके पर दर्जनों लोगों को पाटी कि सदस्यता दिलाई गई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिला युवा लोजपा अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के दिशा निर्देश पर पार्टी बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर चुकी है।

मगर यदि गठबंधन कायम रहा तो गोविन्दगंज के अलावे नरकटिया विधान सभा सीट से हर हाल में पाटी चुनाव लड़ेगी। इसकी सभी तैयारी कर ली गयी है। वहीं जिले के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है। नवमनोनीत चकिया अनुमंडल प्रभारी मो. तहसीन खान ने कहा कि पार्टी में मेरा पुराना रिश्ता है। पाटी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस मौके पर युवा लोजपा के जिला उपाध्यक्ष कुन्दन मिश्रा समेत कई लोगों ने सं‍बोधित किया है। इस दौरान तहसीन खान को युवा लोजपा का चकिया अनुमंडल प्रभारी व आलोक कुमार को पकड़ी दयाल अनुमंडल प्रभारी बनाया गया है। मौके पर जिला महासचिव मनीष कुमार पाठक, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/kesariya/news/ljp-will-contest-elections-from-govindganj-and-narkatiya-127687022.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/

0 Response to "गोविंदगंज व नरकटिया से चुनाव लड़ेगी लोजपा"

Post a Comment