राजद टीम ने अरियरी में लोगों से मिल दिया निदान का भरोसा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद के टीम द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर ग्रामीणों की समस्या के निदान में जुटे हुए है। शनिवार को प्रदेश महासचिव विजय सम्राट के नेतृत्व में अरियरी प्रखंड के बेलछी, डलहर, महसौना, तेजबीघा, विमान, चौवनिया एवं दुऔनिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्या को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैठक का आयोजन किया गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी मजबूती को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नल जल योजना के तहत टंकी आदि का निर्माण कर दिया, लेकिन पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। इसको लेकर प्रदेश महासचिव ने पानी की समस्या को जल्द की समाधान करने का आश्वसन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मज़दूरों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गयी हैं। मजदूर लोग सरकार की झूठी आश्वसन के कारण पुनः प्रदेश पलायान करने पर मजबूर हो रहे हैं। जिसके कारण मज़दूरों काफी परेशानी हो रही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, प्रमोद पासवान, हरेराम पासवान, सतीश यादव, विजय महतो, राजीव सहित अन्य लोग शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/rjd-team-meets-people-in-ariri-confident-of-diagnosis-127714418.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/92_1599954316.jpg
0 Response to "राजद टीम ने अरियरी में लोगों से मिल दिया निदान का भरोसा"
Post a Comment