मंगरहरी में आपसी रंजिश में मारपीट कर किया घायल, एफआईआर दर्ज
16 September, 2020
Comment
नरकटियागंज | शिकारपुर थाना के मंगरहरी गांव में आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है। इस संबंध में मंगरहरी गांव निवासी रामाकांत महतो ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही जयनारायण महतो, अशोक महतो, कन्हैया महतो समेत 5 लोगों को आरोपित किया है।आरोप है कि वह अपनी जमीन से ईंट ट्रैक्टर पर लादकर दूसरी जमीन पर ले जा रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे।विरोध पर सभी आरोपितों ने उसे बूरी तरह से मारा पीटा। शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/mangrihari-injured-in-internecine-assault-fir-registered-127724488.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/
0 Response to "मंगरहरी में आपसी रंजिश में मारपीट कर किया घायल, एफआईआर दर्ज"
Post a Comment