Popular Posts

अाईसीडीएस लौरिया में पोषण परामर्श केंद्र पर दी जानकारी

अाईसीडीएस लौरिया में पोषण परामर्श केंद्र पर दी जानकारी

प्रखंड मुख्यालय लौरिया बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन महिला पर्यवेक्षिका व उपप्रमुख एमडी अनवारुल हक के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी सेविका बच्चो द्वारा पोषण संबंधित जानकारी प्राप्त कर बच्चो को कुपोषण मुक्त करना है। महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में बिहार प्रदेश के सभी जिलों में पोषण सप्ताह 1सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाने का आदेश जारी किया गया है।

वही पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन करते हुए महिला पर्यवेक्षिका पूनम देवी, माला कुमारी,शिला कुमारी, रत्मन प्रिया नीतू कुमारी ने बताया कि 0 से 6 वर्ष तक के बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए सरकार द्वारा तरह तरह के पौष्टिक आहार का वितरण आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से किया जाता है। केंद्र का उद्घाटन करते हुए उपप्रमुख एमडी अनावरुल हक ने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए पोषण परामर्श केंद्र में बच्चों से संबंधित जानकारी देकर उत्तम सेवा प्रदान करने की नसीहत दी। मौके पर निर्मल कुमार शुक्ला, ओमप्रकाश साह, रंजन कुमार श्रीवास्तव, सत्यानंद ठाकुर, रामनारायण प्रसाद सहित अन्य भी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Information provided on nutrition counseling center in ICDS Lauria


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/information-provided-on-nutrition-counseling-center-in-icds-lauria-127724490.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_16bettiah-05_1600273876.jpg

0 Response to "अाईसीडीएस लौरिया में पोषण परामर्श केंद्र पर दी जानकारी"

Post a Comment