पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब के साथ किया गिरफ्तार
शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 3 लीटर चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के कटघरवा वृतिटोला गांव निवासी संदीप पटेल के रूप में किया गया है। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कटघरवा चौक के पास शराब बनाकर बेचा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान तीन लीटर चुलाई शराब के साथ उक्त तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा शराब बनाने का उपकरण भी जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्पाद विभाग की टीम ने नगर के प्रकाश नगर, पुरानी बाजार के धांगड़ टोली में छापेमारी किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उत्पाद विभाग की एसआई ममता कुमारी ने बताया कि शराब की सूचना पर प्रकाश नगर में सर्च अभियान चलाया गया है। सर्च के दौरान कुछ मिला नहीं है। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग का सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/police-and-excise-department-arrested-with-alcohol-127724484.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/
0 Response to "पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराब के साथ किया गिरफ्तार"
Post a Comment