Popular Posts

पीरपैंती में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर पेट फाड़ डाला ताकि शव का पता न चले, पानी में उपलाती मिली लाश

पीरपैंती में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर पेट फाड़ डाला ताकि शव का पता न चले, पानी में उपलाती मिली लाश

एकचारी दियारा थाना क्षेत्र के चटैया बहियार के मरगंग में गुरुवार को पुलिस ने एक क्षत-विक्षत अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। शव के ऊपर मिट्‌टी भरा बोरा रख दिया गया था ताकि लाश ऊपर ना आ सके। शव 30 वर्षीय युवक की बताई जा रही है। बदन पर ब्लू रंग का पायजामा और सादा बनियान है। युवक के शरीर पर कई जगहों पर जख्म के निशान भी हैं।

लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा है। बहियार में गुरुवार सुबह लोगों ने मरगंग में उपलाते बोरे से एक सिर सा निकला देखा। जिसके बाद कुछ लोग नजदीक जाकर देखा तो शव पाया। उसके बाद लोगों ने चटैया और खवासपुर गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी।
लोगों की इसकी जानकारी एकचारी थानेदार मणिभूषण कुमार सिंह व पीरपैंती थानेदार राकेश कुमार को दी। एकचारी दियारा पुलिस ने मौके पर जाकर शव बाहर निकाला। थानेदार ने बताया कि पानी में ज्यादा देर तक रहने की वजह से शव पूरी तरह फूल चुका है।
जिससे चेहरा भी पहचान में नहीं आ पाया है। आशंका है कि तीन-चार दिन पहले ही हत्या कर किसी ने शव को फेंक दिया है। पेट की अंतड़ियां बाहर हो गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधियों ने किसी धारदार हथियार से पेट फाड़ दिया हो। सिर पर जख्म के निशान हैं, दाएं हाथ पर भी कटा निशाना है। शव के ऊपर बाेरे में मिट्टी भर कर और पैर व हाथ रस्सी से बांधकर पानी में फेंका गया है। संभवत: पानी कम होने के बाद शव का सिर पानी से ऊपर हो गया हो।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही
लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। - डॉ. रिशु कृष्णा, डीएसपी, कहलगांव।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Murder of young man in Pirpanti, tied his hands and feet and tore his stomach so that the body is not found, the corpse found in the water


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/murder-of-young-man-in-pirpanti-tied-his-hands-and-feet-and-tore-his-stomach-so-that-the-body-is-not-found-the-corpse-found-in-the-water-127707080.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/11/39_1599778185.jpg

0 Response to "पीरपैंती में युवक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर पेट फाड़ डाला ताकि शव का पता न चले, पानी में उपलाती मिली लाश"

Post a Comment