सुमित ने कबूला जुर्म, कहा- मेरे पिता को पीटा इसलिए किया कत्ल, अमित हत्याकांड में चचेरे भाई ने पुलिस रिमांड में खोले राज
तेलघी निवासी अमित राय हत्याकांड में खरीक पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब रिमांड पर मुख्य आरोपी सुमित राय ने ना सिर्फ जुर्म कबूला बल्कि हत्या के कारणों का भी खुलासा किया। अमित के चचेरे भाई सुमित ने पुलिस को बताया कि अमित से मेरा जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। जिसके चलते अमित ने मेरे पिता पवन राय के साथ मारपीट कर ली। जिसे देख मुझे काफी गुस्सा आया और मैंने आपा खो दिया।
घर में रखा पिस्टल निकाल कर उसे गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद मैं हथियार लहराता हुआ गांव से भाग निकला। झकरा बहियार के समीप एक पोखरनुमा गढ्ढे में पिस्टल फेंक दिया था। घटना के बाद कुछ दिन तक बाहर रहा। इसके बाद इलाके में ही लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रहने लगा। जब पुलिस ने मेरे घर पर इश्तेहार लगा दिया। तब पैतृक संपत्ति कुर्क होने के भय से कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस को सुमित के बताए गए स्थल से हथियार नहीं मिला है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को पुलिस की बढ़ती दबिश से घबरा कर सुमित ने नवगछिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पूछताछ के लिए उसे 24 घंटे के रिमांड पर लिया गया। उसने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि 21 मार्च को अमित की गोली मारकर उसने ही हत्या की थी। अमित की पत्नी सोनम देवी और मां मणिमाला देवी लगातार पुलिस अफसरों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/sumit-confessed-to-the-crime-said-my-father-was-beaten-up-for-killing-him-cousin-opened-in-police-remand-in-amit-murder-case-127707093.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/11/death_1599778385.jpg
0 Response to "सुमित ने कबूला जुर्म, कहा- मेरे पिता को पीटा इसलिए किया कत्ल, अमित हत्याकांड में चचेरे भाई ने पुलिस रिमांड में खोले राज"
Post a Comment