Popular Posts

कैसे हाेगी ऑनलाइन पढ़ाई, एसएम काॅलेज में माेबाइल रखने पर राेक

कैसे हाेगी ऑनलाइन पढ़ाई, एसएम काॅलेज में माेबाइल रखने पर राेक

भागलपुर| टीएमबीयू के एसएम काॅलेज के हाॅस्टल में छात्राओं काे माेबाइल रखने की इजाजत नहीं है। एसएम काॅलेज प्रशासन कैंपस में रह रही छात्राओं काे ट्यूशन के लिए बाहर जाने की भी इजाजत नहीं देता। कैंपस में भी ट्यूशन पढ़ाने की अनुमति नहीं है।

ऐसे में यहां रह रही छात्राएं न ताे इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर पाती हैं, न ही उन्हें अपनी पसंद के शिक्षकाें से ही मदद मिल पाती है। बता दें कि काॅलेज के सात हाॅस्टलाें काे मिलाकर छात्राओं के रहने के लिए करीब 700 सीटें हैं। इन हाॅस्टलाें में रहने के लिए छात्राओं की संख्या 100 तक भी नहीं पहुंचती है।

बीते वर्ष 89 छात्राओं ने आवेदन किया था। काॅलेज कैंपस में रहने का साल भर का शुल्क 2980 रुपए जबकि बाहर लाॅज में रहने के लिए हर माह 3000 से 5000 रुपए तक चुकाने पड़ते हैं। एसएम काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य प्राे. रमन सिन्हा ने बताया कि काॅलेज खुलने पर सीनियर शिक्षिकाओं से इस नियम पर चर्चा की जाएगी। नियम पहले से है। आगे विचार किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/how-will-you-study-online-rake-at-sm-college-127710533.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/12/

0 Response to "कैसे हाेगी ऑनलाइन पढ़ाई, एसएम काॅलेज में माेबाइल रखने पर राेक"

Post a Comment