बाइपास से शहर के बीच तक वाहनों की कतार
शहर में जाम लगने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। दिन में ताे कई इलाकों में जाम लगता है, शाम के बाद ट्रैफिक लोड बढ़ते ही कई प्रमुख इलाकों में गाड़ियाें की कतार लग जाती है। शुक्रवार की देर शाम अनीसाबाद गोलंबर के पास लंबा जाम लग गया। अनीसाबाद गोलंबर से फुलवारीशरीफ, चितकोहरा और बाइपास की तरफ जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। लगभग दो घंटे तक अनीसाबाद गोलंबर पर जाम का नजारा बना रहा।
मीठापुर जाने में परेशानी
मीठापुर फ्लाईओवर का एक फ्लैंक बंद होने के कारण 10 बजते-बजते फ्लाईओवर पर गाड़ियों का दबाव बढ़ जाता है। इस कारण बुद्धमार्ग में हर दिन जाम लगता है। इससे जीपीओ गोलंबर से स्टेशन तक दिन में भी जाम रहा। सुबह 9 बजे से बुद्धमार्ग की तरफ से मीठापुर फ्लाईओवर पर चढ़ने वाला फ्लैंक लगभग हर दिन बंद कर दिया जाता है। यही कारण है कि शाम होते होते चिरैयाटांड़ पुल पर भी जाम का असर देखने को मिलता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/line-of-vehicles-from-bypass-to-city-center-127710538.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/12/021121_1599865744.jpg
0 Response to "बाइपास से शहर के बीच तक वाहनों की कतार"
Post a Comment