Popular Posts

सफल अभ्यर्थियों में से टॉप 2.5 लाख एडवांस में होंगे शामिल, 17 तक आवेदन, जेईई मेन-2 का रिजल्ट जारी, एडवांस 27 को

सफल अभ्यर्थियों में से टॉप 2.5 लाख एडवांस में होंगे शामिल, 17 तक आवेदन, जेईई मेन-2 का रिजल्ट जारी, एडवांस 27 को

इंजीनियरिंग कॉलेज में नामांकन के लिए जेईई मेन-2 का परिणाम शुक्रवार को देर रात जारी कर दिया। इसमें 24 अभ्यर्थियों को 100 परसेंटाइल स्कोर मिला है। इनमें से बिहार का कोई नहीं है। वैसे पटना के शुभ सर्वाधिक 99.99 परसेंटाइल के साथ बिहार टॉपर बने हैं। जनवरी में हुए जेईई मेन 1 में भी शुभ को 99.99 परसेंटाइल हासिल हुआ था। वहीं लड़कियों में बिहार टॉपर आकृति पांडेय बनी।

आकृति को 99.95 परसेंटाइल मिला है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट क्रैश हो गई और परीक्षार्थियों का इंतजार और बढ़ गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले सोशल मीडिया पर अफवाहों की भरमार रही, जिससे परीक्षार्थियों को परेशान किया। मेन के जनवरी व सितंबर दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट में टॉप ढ़ाई लाख जेईई एडवांस में शामिल होंगे। एडवांस के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 तक चलेगी और परीक्षा 27 सितंबर को होगी।

पटना के 184 और गया के 8 केंद्रों पर नीट कल

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देशभर में 13 सितंबर को नीट होगा, जिसके लिए बिहार में कुल 192 केंद्र बनाए गए हैं। पटना में 184 जबकि गया में 8 परीक्षा केंद्र हैं। बिहार में 78,960 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए इंतजाम किया गया है, जिसमें पटना में 72,361 और गया में 6,599 परीक्षार्थी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात का पालन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Among the successful candidates, the top 2.5 lakhs will be included in the advance, applications up to 17, JEE Main-2 results released, advance 27th


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/among-the-successful-candidates-the-top-25-lakhs-will-be-included-in-the-advance-applications-up-to-17-jee-main-2-results-released-advance-27th-127710530.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/12/orig_examcareerindiahindi-1588401693_1599865618.jpg

0 Response to "सफल अभ्यर्थियों में से टॉप 2.5 लाख एडवांस में होंगे शामिल, 17 तक आवेदन, जेईई मेन-2 का रिजल्ट जारी, एडवांस 27 को"

Post a Comment