Popular Posts

गांव के ही सात लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का केस

गांव के ही सात लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का केस

प्रखंड क्षेत्र के सीतापुर देवराज गांव की किशोरी तन्नू की मौत मामले में लौरिया थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर तन्नू के पिता राघव शरण यादव के आवेदन पर दर्ज किया गया है। जिसमें सात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपियों में सीतापुर गांव निवासी योगेंद्र राम उर्फ सुरेश राम, लालजी राम, वंशी, रामप्रसाद राम, मुन्नी राम, मुखी राम एवं टुनटुन राम का नाम शामिल है। आरोप है कि योगेंद्र राम उर्फ सुरेश राम पहले तन्नू से बातचीत किया करता था। जिसका विरोध परिवार वालों ने किया था।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि मृत किशोरी के पिता के आवेदन पर उनके गांव के सात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यहां बता दें कि सोमवार दोपहर बाद सीतापुर गांव की महिलाओं ने गांव के बगल के एक आम के बगीचे में एक किशोरी की लाश पेड़ से लटकते देखी थी। जिसके बाद पुलिस ने लाश को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा था। किशोरी की पहचान सीतापुर निवासी राघव शरण यादव की पुत्री तन्नू कुमारी के रुप में की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/lauria/news/murder-case-was-registered-against-seven-people-from-the-village-itself-127743263.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/

0 Response to "गांव के ही सात लोगों पर दर्ज हुआ हत्या का केस"

Post a Comment