आईपीआरडी सचिव ने कहा: राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब राहत केंद्र की जरूरत नहीं
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में सभी जगहों पर काफी सुधार हो चुका है। 1,333 पंचायतों के 83.62 लाख लोग प्रभावित हुए थे। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 5 लाख 50 हजार 792 लोग को बाहर निकाला गया। स्थिति में सुधार होने के कारण राहत केंद्र चलाने की आवश्यकता नहीं है, इसलिए ये केंद्र नहीं चलाये जा रहे।
हां, 22 कम्युनिटी किचेन चल रहे हैं। इनमें प्रतिदिन 32,876 लोग भोजन कर रहे हैं। अब तक 16 लाख 4 हजार 380 परिवारों को 6-6 हजार रुपए (कुल 962.63 करोड़ रुपए) दिए जा चुके हैं। रोजगार सृजन पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अभी तक 5 लाख 60 हजार 201 योजनाओं के अंतर्गत 14.43 करोड़ से अधिक मानव दिवस का सृजन किया गया।
1.23 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात
अनुपम ने कहा- कोविड-19 की स्थिति को लेकर बिहार सरकार द्वारा लगातार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोरोना से अब तक 1 लाख 23 हजार 404 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार का रिकवरी रेट बढ़कर 88 प्रतिशत हो गया है, जो पूरे देश में उच्चतम रिकवरी रेट में से एक है। वे बुधवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1 लाख 27 हजार 404 सैंपल जांचे गए। अब तक कुल 34 लाख 30 हजार 124 सैंपल की जांच हुई है। अभी 16,107 एक्टिव मरीज हैं। वरीय पदाधिकारी लगातार अस्पतालों में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं। चिकित्सकीय गुणवत्ता को बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि रिकवरी का प्रतिशत और अच्छा हो।
मास्क नहीं पहनने वाले 3,822 लोगों से वसूला 1.91 लाख रुपए जुर्माना
एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि अनलॉक-3 की गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप में पिछले 24 घंटे में 522 वाहन जब्त किये गये। 16 लाख 75 हजार 600 रुपया जुर्माना वसूला गया। 3 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई। मास्क नहीं पहनने वाले 3,822 व्यक्तियों से 1 लाख 91 हजार जुर्माना वसूला गया। जल संसाधन विभाग के प्रभारी पदाधिकारी (बाढ़ अनुश्रवण सेल) ने नदियों के जलस्तर, उनकी प्रवृति तथा तटबंधों की स्थिति की व्यापक जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/iprd-secretary-said-improvement-in-flood-situation-in-the-state-now-no-need-of-relief-center-127680459.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/
0 Response to "आईपीआरडी सचिव ने कहा: राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब राहत केंद्र की जरूरत नहीं"
Post a Comment