19 लाख निर्माण श्रमिक को 3-3 हजार चिकित्सा अनुदान जल्द
02 September, 2020
Comment
श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में निबंधित 19 लाख निर्माण श्रमिकों को जल्द ही वार्षिक चिकित्सा अनुदान की राशि खाते में भेज दी जाएगी। हर श्रमिक को 3-3 हजार रुपए दिए जाते हैं। वर्ष 2020-21 में निबंधित 13 लाख 56 हजार 696 श्रमिकों को राज्य सरकार की ओर से 2-2 हजार की दर से 271.39 करोड़ की सहायता राशि जल्द भेज दी जाएगी। सरकार ने सभी गरीब और श्रमिक परिवार को तीन माह के अतिरिक्त राशन दिया है।
कई प्रकार की सहायता दी जा रही है। वार्षिक चिकित्सा अनुदान 2018-19 में 2 लाख 20 हजार 273 श्रमिकों को 66 करोड़ 8 लाख भेजा जा रहा है। वर्ष 2019-20 के लिए 6 लाख 15 हजार 382 श्रमिकों को 184 करोड़ 59 लाख 49 हजार रुपए भेजी जा रही। 2020 - 21 के लिए 13 लाख 56 हजार 696 श्रमिकों को 407 करोड़ 8 लाख 68 हजार की राशि जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/3-3-thousand-medical-grants-to-19-lakh-construction-workers-soon-127680452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/
0 Response to "19 लाख निर्माण श्रमिक को 3-3 हजार चिकित्सा अनुदान जल्द"
Post a Comment