Popular Posts

101 डीसीएलआर और 534 सीओ के काम की हुई ग्रेडिंग

101 डीसीएलआर और 534 सीओ के काम की हुई ग्रेडिंग

जमीन संबंधी मामलों में काम करने के आधार पर राज्य के 101 अनुमंडलों में तैनात डीसीएलआर और 534 अंचलों में तैनात अंचलाधिकारियों की ग्रेडिंग की गई है। इसमें अच्छा काम करने वाले को प्रशस्ति पत्र और खराब काम करने वाले को चेतावनी पत्र दी जाएगी। 101 अनुमंडलों में पहले तीन स्थान पर नौगछिया, बलिया और भागलपुर सदर डीसीएलआर हैं। 90 फीसदी से अधिक काम करने वाले में पहले 10 पदाधिकारियों में अरिया, रक्सौल, डेहरी, बारसोई, कटिहार, निर्मली और तारापुर अनुमंडल के डीसीएलआर हैं। वहीं खराब प्रदर्शन करने वालों में अंतिम तीन स्थान पर पीरो, नीमचक बथानी और कहलगांव डीसीएलआर रहे हैं।
अंचलों में प्रथम 10 स्थान पर इस्माइलपुर, बलरामपुर, संग्रामपुर, डगरुआ, परबलपुर, पिपराकोठी, रहुई, मेसकोर, वारसलिगंज और लहलादपुर के अंचलाधिकारी हैं, जबकि खराब प्रदर्शन करने वालों में अंतिम 10 स्थान पर खिजरसराय, कटरा, मोतीपुर, बैरिया, बरौली, सुप्पी, गड़हनी, सिकटा, बहेड़ी और परसौनी के अंचलाधिकारी हैं। अधीनस्थ अंचलों में दाखिल-खारिज के निष्पादन, अंचल तथा हल्का कार्यालयों के निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने, भू-लगान संग्रह, एलपीसी, भूमि मापी, पोर्टल के मामलों के निष्पादन पर इनके काम को आंका गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/grading-of-101-dclr-and-534-co-works-127680460.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/

0 Response to "101 डीसीएलआर और 534 सीओ के काम की हुई ग्रेडिंग"

Post a Comment