Popular Posts

करंट लगने से रिक्शा चालक की हुई मौत

करंट लगने से रिक्शा चालक की हुई मौत

थाना क्षेत्र के कुमरगंज में शुक्रवार की शाम मवेशी के लिए चिलमिल का पत्ता तोड़ रहे अधेड़ की मौत बिजली तार के संपर्क में आने से हो गई। मृतक की पहचान किशनपुर दक्षिण पंचायत के चौहट्टा निवासी रिक्शा चालक मो. अमीरुल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोहागपुर एवं कुमरगंज के सीमा पर सड़क किनारे लगे चिलमिल के पेड़ से पत्ता तोड़ने के दौरान 11 हजार प्रवाहित बिजली तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही इनकी मौत हो गई।
पति के मौत से पत्नी सहिना खातून का बुरा हाल था। मुखिया इंद्रदेव साह ने बताया की इनका सभी बच्चा बाहर में है। जीविकोपार्जन का मुख्य साधन यही थे। वे रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उन्होंने बताया कि कबीर अंत्येष्टि के तहत मिलने वाली लाभ दिलवाया जाएगा। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि अधिकतर इस मामले में मौके पर ही मौत हो जाती है। इनको भी जब तक अस्पताल लाया गया तबतक मौत हो चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanpur/news/rickshaw-driver-dies-due-to-electric-shock-127688297.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/

0 Response to "करंट लगने से रिक्शा चालक की हुई मौत"

Post a Comment