Popular Posts

सिलेंडर से घर में लगी आग, दस हजार नगद और आभूषण भी जले

सिलेंडर से घर में लगी आग, दस हजार नगद और आभूषण भी जले

दुर्गावती स्टेशन रोड में सड़क के किनारे झोपड़ी में रह रहे एक महादलित परिवार का घर शनिवार को अग लगी में उजड़ गया। यहां तक की न सोने के लिए पलंग बचा न चारपाई न खाने के लिए अनाज और न पहनने के लिए कपड़ा। यही नहीं कमाई का नगद 10000 भी जलकर राख हो गया और तो और बेटी की शादी के लिए बना कर रखे हजारों रुपए का आभूषण भी जलकर खाक हो गया।

हालांकि कर्णपुरा पंचायत के मुखिया सुजीत आग लगी से पीड़ित महादलित परिवार से मिले और हर संभव मदद देने की बात कही। हालांकि रामकरण यूपी के सैयदराजा में प्राइवेट काम करते हैं तो वहीं पत्नी अपने बच्चो के साथ परंपरागत काम जैसे सुप, बेना, टोकरी बांस निर्मित बनाकर अपना जीविका पालन करते हैं।
बेटी की शादी के लिए 25-30 हजार का आभूषण रखे थे
रामकरण ने बताया कि बेटी की शादी के लिए 25-30 हजार का आभूषण बनवा कर रखे हुए थे वह इसलिए कि बेटी की शादी में काम आएगा। वह भी जलकर खाक हो गया। साथ ही 10000 नगद जो रोज मर्रे के खर्च के काम आता था वह भी जलकर राख हो गया। घर में जितना चावल, गेहूं दाल के अलावा और जो भी था सब जल पर बर्बाद हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cylinder caught fire, ten thousand cash and jewelery also burnt


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/durgawati/news/cylinder-caught-fire-ten-thousand-cash-and-jewelery-also-burnt-127688357.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/2_1599325546.jpg

0 Response to "सिलेंडर से घर में लगी आग, दस हजार नगद और आभूषण भी जले"

Post a Comment