Popular Posts

छह फीट के गड्ढे में गिरी 12 साल की चंद्रकला, तीन घंटे बाद निकाली गई

छह फीट के गड्ढे में गिरी 12 साल की चंद्रकला, तीन घंटे बाद निकाली गई

भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 में कृष्णाष्टमी चौक के पास सरायगढ़-राघोपुर बड़ी रेललाइन आमान परिवर्तन के बगल में विद्युत विभाग द्वारा बिजली खंभे के लिए एक सप्ताह से खोदे हुए तकरीबन 5 से 6 फीट के गड्ढे में शनिवार को 12 वर्षीय बच्ची गिर गई। स्थानीय थाना पुलिस व ग्रामीणों की सहयोग से 3 घंटे के बाद रेस्क्यू कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने कहा सुबह करीब 7 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ रेलवे लाइन के बगल में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते-खेलते शत्रुघ्न शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री चंद्रकला कुमारी रेलवे लाइन के बगल होकर विद्युत विभाग द्वारा खंभे के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।
सूचना मिलते ही आरडीओ अरविंद कुमार, थाना अध्यक्ष राघव शरण, एसआई अखिलेश ने अपने दल बल के साथ पहुंच पंचायत जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद, स्थानीय मुखिया अवधेश, सैनी, देवेंद्र सहित स्थानीय ग्रामीण मनिक लाल मुखिया, पवन, उमेश, चलितर, सुरेश, चंदेश्वर, कारी, बेचु के अलावे गोताखोर विवेक व वलदेन के सहयोग से गड्ढे को काटकर बच्ची को निकाला गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सुधार

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने रेलवे विभाग के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि घटना को लेकर चंद्रकला कुमारी की मां फूलो देवी व पिता शत्रुघ्न शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था। प्रशासन ने चंद्रकला कुमारी को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी सरायगढ़ भपटियाही में लाया गया। जहां डॉक्टर तजमुल हुसैन ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष श्री शरण ने बताया कि लोगों के द्वारा किया गया सहयोग काफी सराहनीय रहा।

बड़ी रेललाइन के बगल में खंभा बनाने का काम एक सप्ताह से किया जा रहा है। बड़ी रेल लाइन को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि बड़ी रेललाइन पर सवारी ट्रेन संभावित परिचालन को लेकर रेललाइन के बगल में आसपास के लोगों को रेल पटरी के आसपास नहीं जाने की अपील की गई है।
अमितेश कुमार, रेलवे विभाग के जेई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काफी मशक्कत के बाद मिली सफलता: बड़ी रेल लाइन के बगल में गड्ढे को काटकर बच्ची चंद्रकला को निकालते ग्रामीण और पुलिस कर्मी ।
सुरक्षित निकली चंद्रकला फिलहाल स्थिति में सुधार।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saraigarh/news/12-year-old-chandrakala-fell-into-a-six-foot-pit-evacuated-after-three-hours-127688286.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/1_1599323713.jpg

0 Response to "छह फीट के गड्ढे में गिरी 12 साल की चंद्रकला, तीन घंटे बाद निकाली गई"

Post a Comment