जींस-शर्ट पहनने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने फांसी लगा दे दी जान, शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रमजानीपुर गांव की घटना
जींस-शर्ट पहनने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे मायके में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रमजानीपुर गांव की है। परशुरामचक निवासी महानंद यादव अपनी पत्नी अंजनी देवी (20) के साथ कहलगांव प्रखंड कार्यालय में कन्या विवाह योजना का आवेदन भरने गए थे। जींस-शर्ट पहनने पर दोनों के बीच वहीं पर कहासुनी हुई।
इसके बाद दोनों घर लौटे। कुछ देर बाद महानंद यादव अपने गांव चले गए। उनके जाने के थोड़ी देर बाद अंजनी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी अंजनी के पिता महताब यादव ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पिता ने बताया कि दोनों की शादी पांच माह पूर्व हुई थी। प्रखंड कार्यालय से आने के बाद अंजनी अपने कमरे में गई। काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो मैं उसके कमरे में गया।
वहां देखा कि वह फंदे से झूल रही थी। इधर, सूचना मिलने पर महानंद भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जींस-शर्ट पहनने पर पत्नी को डांटा था। मुझे नहीं पता था कि इसी बात पर वह फांसी लगा लेगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/husband-scolded-for-wearing-jeans-and-wife-then-wife-hanged-her-life-127723468.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_untitled-109_1600212296.jpg
0 Response to "जींस-शर्ट पहनने पर पति ने डांटा तो पत्नी ने फांसी लगा दे दी जान, शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के रमजानीपुर गांव की घटना"
Post a Comment