मतदाता सूची में महिलाओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के डीएम-एसपी के साथ की बैठक
चुनाव आयोग ने माना कि कोरोनाकाल में बिहार में चुनाव कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। फिर भी इस जंग को हर हाल में जीतना है। बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आई आयोग की टीम ने भागलपुर में मंगलवार को 12 जिलों के डीएम व एसपी के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
जिलाधिकारियों ने पीपीटी (पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन) के जरिये भौगोलिक स्थिति की जानकारी आयोग को दी। नक्सल और बाढ़ प्रभावित बूथों की वैकल्पिक व्यवस्था के अलावा वोटरों की सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी भी दी। आयाेग ने सभी जिलाें के पीपीटी देखने के बाद कहा कि काेविड-19 के दाैर में बिहार पहला ऐसा राज्य है, जहां विधानसभा का चुनाव हाेना है। काेविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए चुनाव कराना आयाेग के लिए भी एक चुनाैती है।
आयाेग ने कहा कि जनसंख्या के अनुसार ही मतदाता सूची में भी पुरुषाें व महिलाओं की भागीदारी समान रूप से हाेनी चाहिए। इसके लिए जिन जिलाें में मतदाता सूची में पुरुषाें की तुलना में महिला वाेटराें की संख्या जनसंख्या के अनुसार कम है, उन जिले में महिला वाेटराें का नाम मतदाता सूची में जाेड़ने के लिए अधिकारी अभियान चलाएं, ताकि वाेटर लिस्ट में जेंडर रेशियाे मेंटन किया जा सके। एक हजार पुरुष वाेटर हाे ताे कम से कम महिला वाेटर 880 होना चाहिए।
काेराेनाकाल में दूसरे राज्याें से आए प्रवासी मजदूराें का नाम वाेटर लिस्ट में जाेड़ने के लिए भी अभियान चलाएं। अगर मजदूराें का नाम दूसरे राज्याें में भी दर्ज है, ताे ऐसे प्रवासियाें काे चिह्नित कर उनका नाम एक जगह, जहां वे रखना चाहते हैं, वहीं रहने दें। आयाेग ने कहा कि सभी बूथाें पर बिजली, रैंप, पेयजल, शाैचालय समेत अन्य न्यूनतम सुविधाएं हर हाल में रहे।
हर जिले के सिविल सर्जन बनाए गए नाेडल अफसर
हर जिले के सिविल सर्जन काे काेविड-19 से बचाव के लिए चुनाव में हेल्थ का नाेडल अफसर बनाया गया है, जबकि हर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी काे प्रखंड स्तर पर नाेडल अधिकारी बनाया गया है। इस बार चुनाव में नर्स, आशाकर्मी, ए ग्रेड की नर्स व पारामेडिकल स्टाॅफ काे भी बूथाें पर तैनात किया जाएगा। बूथाें की संख्या बढ़ने के कारण कर्मी व वाहनाें की संख्या का आंकलन करने काे कहा गया है। आयाेग की टीम ने हर जिले में काेराेना की जांच, मरीजाें की संख्या व कंटेंटमेंट जाेन की भी जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/special-campaign-to-add-women-names-in-voter-list-election-commission-held-meeting-with-dm-sp-of-12-districts-127723462.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/1_1600212089.jpg
0 Response to "मतदाता सूची में महिलाओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, चुनाव आयोग ने 12 जिलों के डीएम-एसपी के साथ की बैठक"
Post a Comment