Popular Posts

पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में हुई भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में हुई भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

गोबरसही डुमरी इलाके में दो पक्षों के बीच सोमवार को हुई भिड़ंत में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सदर थाना में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रुखसाना ने भाई मो. सरफुद्दीन, उसकी पत्नी शाहजहां खातून, बेटे मो. राजा, बेटी तबसुम खातून को आरोपित किया है। कहा है कि भाई सरफुद्दीन और भतीजा मो. शौकत के बीच पारिवारिक विवाद है। इसी बात को लेकर वहां गई थी। दोनों को बैठा कर समझा रही थी। इसी बीच उसके भाई और बच्चों ने मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष की तहरुन शाहजहां का आरोप है कि मो. वसीम, रुखसाना खातून सहित 13 लोगों ने मारपीट की।

इधर, गाेशाला चौक पर दो पक्षों में मारपीट, बाइक क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर|शहर के मालीघाट रोड में सोमवार की दोपहर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट में संतोष और राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

सूचना पर थाने की गश्ती पुलिस पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुशहरी थाना क्षेत्र के दो युवक मालीघाट रोड से जा रहे थे। इस दौरान बाइक से पानी के छींटे युवकाें के ऊपर पड़ गए। इस पर स्थानीय युवकों ने दोनों की जमकर पिटाई की। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया, घटना की शिकायत नहीं मिली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/two-parties-clashed-in-family-dispute-half-a-dozen-people-injured-127720436.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_0521pitai1_1600125766.jpeg

0 Response to "पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में हुई भिड़ंत, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी"

Post a Comment