Popular Posts

सरैया काे बाढ़ प्रभावित घाेषित करने की मांग काे लेकर भूख हड़ताल शुरू, बाढ़ से पूरा प्रखंड प्रभावित, पीड़िताें के खाते में राहत राशि नहीं भेजी

सरैया काे बाढ़ प्रभावित घाेषित करने की मांग काे लेकर भूख हड़ताल शुरू, बाढ़ से पूरा प्रखंड प्रभावित, पीड़िताें के खाते में राहत राशि नहीं भेजी

प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग को लेकर परिवर्तनकारी जन संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में साेमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हाे गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से पूरा प्रखंड प्रभावित है।

पूर्व के अंचलाधिकारी के तबादले की चक्की में पीसने के कारण पूरे प्रखंड को बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया, जिसके कारण सरकारी सहायता से लोग वंचित हैं। पीड़िताें के खाते में अाज तक राहत राशि नहीं भेजी गई। उन्हाेंने कहा कि जब तक प्रखंड को पूर्णतः बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया जाएगा, तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

सभा को जिला पार्षद 16 खुशबू कुमारी, मोर्चा के प्रमंडलीय अध्यक्ष अशोक तिवारी, धीरज पाठक, महादेव भक्त, मुखिया मोहम्मद इदरीश, मुखिया कामेश्वर साह, अमरजीत कुमार, राम नरेश साह, जयप्रकाश सिंह, शशि भूषण राय, ललिता देवी, सलमा बेगम सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hunger strike started with the demand of Saraiya to be flood affected


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/hunger-strike-started-with-the-demand-of-saraiya-to-be-flood-affected-127720441.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_1_1600125910.jpg

0 Response to "सरैया काे बाढ़ प्रभावित घाेषित करने की मांग काे लेकर भूख हड़ताल शुरू, बाढ़ से पूरा प्रखंड प्रभावित, पीड़िताें के खाते में राहत राशि नहीं भेजी"

Post a Comment