Popular Posts

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए राजद विधायक व पार्टी नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए राजद विधायक व पार्टी नेता

समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि सोमवार को उनके पैतृक गांव शाहपुर महनार के पास हस नपुर घाट पर हुई। अंत्येष्टि में जिले से भी राजद के पदाधिकारी, विधायक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में उनके करीबी व शुभचिंतक भी शाहपुर महनार पहुंच कर उनका अंतिम दर्शन किया।

जिला राजद के प्रधान महासचिव निरंजन राय ने कहा कि अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संध्या 5 बजे संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि सभी ने नम आंखों से अपने दिग्गज नेता को अंतिम विदाई दी। जिले के पूर्व मंत्री व विधायक रामविचार राय, औराई विधायक सुरेंद्र यादव, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, सकरा विधायक लालबाबू राम, बरू राज विधायक नंद कुमार राय, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल सहनी, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब, प्रदेश महासचिव इसराइल मंसूरी, किसान सेल के सुबोध यादव, जिला प्रवक्ता वसीम अहमद मुन्ना, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रशांत राज आदि मौजूद थे।

उधर, इमरजेंसी के दौरान डॉ. सिंह के साथ आंदोलन में शामिल रहे डॉ. हरेंद्र कुमार और भारत तिब्बत मैत्री संघ के सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रघुवंश बाबू सच्चे अर्थों में समाजवादी थे। समाज के निचले तबके को ऊंचा उठाने के लिए उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। शिक्षक नेता प्रणय कुमार ने कहा कि वह नियोजित शिक्षकों के हक के लिए लगातार संघर्ष करते रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
RJD MLA and party leader attended the funeral of former Union Minister Dr. Raghuvansh Prasad Singh


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/rjd-mla-and-party-leader-attended-the-funeral-of-former-union-minister-dr-raghuvansh-prasad-singh-127720433.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/orig_raghuwansh-prasad-singh-new1593511562_1600125683.jpg

0 Response to "पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह की अंत्येष्टि में शामिल हुए राजद विधायक व पार्टी नेता"

Post a Comment