बरौनी-कटिहार ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बरौनी-कटिहार रेल खंड के लखमिनियां रेलवे स्टेशन से पश्चिम 147/15 ढाला के समीप सोमवार की देर शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मो. जावेद के 19 वर्षीय पुत्र लाल मोहम्मद के रूप में की गई। सूचना के बाद मंगलवार को बेगूसराय रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गया। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बलिया बाजार से 6:30 बजे के करीब अपने घर रेलवे लाइन पार कर जा रहा था। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन सुबह जब रेलवे लाइन की ओर शौच करने गए लोगों ने ट्रेन से कटे अज्ञात शव देखा तो आस-पास चर्चा की। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने भी घटनास्थल पर पहुंचा तो शव की पहचान की। शव को देखते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक पांच भाई एक बहन में दूसरे स्थान पर था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ballia/news/youth-dies-after-being-hit-by-train-on-barauni-katihar-track-127721328.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/
0 Response to "बरौनी-कटिहार ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत"
Post a Comment