आयोग ने पूछा- 4 विस क्षेत्र में कम वोटिंग क्यों, वोटरों को धमकाया तो नहीं जा रहा; लाेस चुनाव में भागलपुर, बिहपुर, गाेपालपुर व सुल्तानगंज में कम हुई थी वाेटिंग
विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को चुनाव आयोग की टीम दो दिनी दौरे पर भागलपुर आई। इस दौरान एक होटल में करीब चार घंटे तक 12 जिलों के डीएम, एसपी के साथ बैठकर कई निर्देश दिए। अफसरों से सवाल-जवाब भी किए। आयोग ने भागलपुर के अधिकारियों से पूछा कि यहां के वोटर बूथ तक जाने से डरते हैं क्या?
दरसअल, आयोग पीपीटी रिपोर्ट में चार विधानसभा क्षेत्राें में पिछले कुछ सालों में हुए कम मतदान को लेकर चिंतित है। आयाेग ने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करे कि कमजाेर लाेगाें काे वाेटिंग के दाैरान काेई धमकाए नहीं। आयोग ने पाया कि पिछले साल हुए लाेकसभा चुनाव में जिले के सात विधानसभा क्षेत्राें में से चार में स्टेट के ओवरऑल वाेटिंग 58 फीसद से 3-4 फीसदी कम मतदान हुआ।
इस बार चुनाव में इन विधानसभा क्षेत्राें में वाेटिंग बढ़ाने के लिए विशेष रूप से वाेटराें काे जागरूक करने को कहा। बिहपुर, गाेपालपुर, सुल्तानगंज व भागलपुर विधानसभा क्षेत्राें में पिछले लाेकसभा चुनाव में 54 से 55 फीसदी मतदान हुआ था। पहले अधिकारी इसका पता लगाएंगे कि आखिर इन विधानसभा क्षेत्राें में कम वाेटिंग क्याें हुई थी। इसे मेंटन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
तैयारी: चुनाव के लिए 3900 वाहनाें की जरूरत
जिले के सातों विधानसभा में 3900 वाहन लगेंगे। ईवीएम, वीवीपैट, बीयू व सीयू की कमी नहीं है। चुनाव में 23 हजार कर्मियाें की जरूरत हाेगी, जाे उपलब्ध हैं। इस बार 15 हजार 255 पुरुष व 8121 महिलाकर्मियाें काे तैनात करेंेगे। महिलाकर्मियाें काे पहली बार बूथ पर ड्यूटी दी जाएगी। 1093 अतिरिक्त बूथाें पर महिलाकर्मियाें काे लगाया जाएगा।
सुविधा की कमी: जिले में 86 बूथाें पर रैंप व 46 पर पानी नहीं
जिले में 86 बूथ पर रैंप नहीं है। 46 पर पेयजल नहीं है। 66 बूथ पर लाइटिंग व 15 पर शाैचालय नहीं है। एक हजार पुरुष पर 890 महिला वाेटर का नाम वाेटर लिस्ट में दर्ज हैं। चुनाव में 650 एएनएम, 226 आशा, 125 ए ग्रेड स्टाफ नर्स, 45 विलेज पारा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगेगी।
व्यवस्था: जिले में अब तक 1.38 लाख लाेगाें की हुई काेराेना जांच
आयाेग काे बताया कि जिले में अब तक एक लाख 38 हजार 609 लाेगाें की काेराेना जांच हुई है। इनमें 6810 पाॅजिटिव मिले। 6055 ठीक हुए। 691 एक्टिव केस हैं। 304 कंटेंटमेंट जाेन बने, इनमें 97 एक्टिव हैं। 7 काेविड केयर सेंटर चल रहे हैं।
कार्रवाई: भागलपुर में 887, नवगछिया में 185 वारंट का होगा डिस्पाेजल
इस समय भागलपुर में 887 व नवगछिया में 185 वारंट पेंडिंग हैं। भागलपुर में 167 तथा नवगछिया में 88 वारंट का तामिला हुआ है। जिले में 6570 लाेगाें पर 107 के तहत निराेधात्मक कार्रवाई हुई है। जिले में 108 पर सीसीए का प्रस्ताव दिया गया है। जिले में कुल लाइसेंसी आर्म्स 2278 है। जिनमें से 1638 का सत्यापन हुआ है। 14 लाेगाें ने हथियार जमा कराए हैं। शराबबंदी के बाद भी 16 हजार 843 लीटर शराब बरामद की गई है। भागलपुर में 6304 तथा नवगछिया में 10 हजार 538 लीटर शराब बरामद हुई है।
ये आदेश भी दिए
- वांरटियाें की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान और शराब की बरामदगी के लिए भी एसपी काे विशेष अभियान चलाने काे कहा गया। आयाेग ने करीब 20 बिंदुओं पर अफसराें के साथ समीक्षा की। किशनगंज की समीक्षा सबसे पहले व भागलपुर की अंत में हुई। सुबह नाै बजे से दाेपहर 1 बजे तक समीक्षा के बाद टीम हेलीकाॅप्टर से गया गई।
- आयाेग की टीम ने बूथ पर भीड़ प्रबंधन की भी डीएम से जानकारी ली। कहा कि दिव्यांगों को दिक्कत न हाे। बूथ पर इस बार हेल्प डेस्क भी बनेगी। जहां बूथ की संख्या अधिक है वहां एग्जिट एवं इंट्री प्वाइंट बनेगा। काेराेना से बचाव काे बूथाें पर हो रही तैयारी की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी जाएगी।
ये अफसर थे बैठक में
उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, चंद्रभूषण कुमार, स्वीप निदेशक शरतचंद्र, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास, पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार, पूर्णिया आईजी विनाेद कुमार, भागलपुर कमिश्नर वंदना किनी व अन्य अफसर शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/the-commission-asked-why-less-voting-in-4-vis-constituency-voters-are-not-being-threatened-waiting-was-reduced-in-the-election-of-bhagalpur-bihpur-gepalpur-and-sultanganj-127723414.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_1_1600210880.jpg
0 Response to "आयोग ने पूछा- 4 विस क्षेत्र में कम वोटिंग क्यों, वोटरों को धमकाया तो नहीं जा रहा; लाेस चुनाव में भागलपुर, बिहपुर, गाेपालपुर व सुल्तानगंज में कम हुई थी वाेटिंग"
Post a Comment