बढ़ा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ा 3100 पार
जिले में कोरोना का ग्राफ लापरवाही से बढ़ रहा है। लोगों के लापरवाही के कारण कोरोना जिले में 3100 का आंकड़ा पार कर चुका है। अगर लोग अब भी सतर्कता नहीं बरते और जागरूक नहीं हुए तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। हालांकि जिले का रिकवरी रेट 87.87 है, जो बेहतर है और हमें हिम्मत देता है, लेकिन इससे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। इसमें और सुधार लाने की जरूरत है। तभी हम कोरोना से जंग जीत पाएंगे। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ लोग सतर्क रहें। कोरोना को लेकर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें।
मंगलवार को 2811 संदिग्धों की हुई जांच, 29 मिले पॉजिटिव
मंगलवार को जिलेभर में 2811 कोरोना संदिग्धों का जांच किया गया। जिसमें से 29 संदिग्ध पाॅजिटिव पाए गए। जबकि शेष का रिपोर्ट निगेटिव आया। हालांकि 38 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ ही जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 3132 पर पहुंच चुकी है। जिले में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी धीमी पड़ चुकी है। क्योंकि पहले 30 से 35 संदिग्धों के जांच में एक या दो पॉजिटिव मरीज मिलते थे। जबकि अब ऐसा नहीं है। अब करीब 50 से 60 संदिग्धों की जांच में एक या दो पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
अबतक 2800 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं
जिले में अब तक एक लाख 34 हजार 713 संदिग्धों का जांच किया गया है। जिसमें से कुल 3132 संदिग्धों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक जिले के 2800 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं 12 संदिग्धों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है। जिले में अब भी 318 केस एक्टिव है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की मानें तो इन पॉजिटिव मरीजों की स्थिति भी ठीक बतायी जा रही है। जल्द ही ये भी कोरोना को मात देकर अपने घर लौट जाएंगे। डीपीएम डॉ. कुमार मनोज ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए बस सतर्क रहने की जरूरत है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि लोग घरों में गर्म पानी का सेवन करें। वहीं विटामीन सी युक्त साग-सब्जी खाएं। इससे आपके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
हर जगह पर उड़ रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
जिले में कोरोना के आंकड़ा बढ़ने का मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है। पहले लोग कोरोना को लेकर जितना सतर्क थे। अब उससे कहीं ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। यही कारण है कि कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हर तरफ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ायी जा रही है। चाहे वह राजनीतिक दल के कार्यक्रम हो, फुटबॉल या क्रिकेट मैच, धरना-प्रदर्शन हर जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग दम तोड़ते नजर आ रहा है। वहीं मास्क में भी कम ही लोग नजर आते हैं। अब पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर सख्त नहीं दिख रही है। क्योंकि कुछ पुलिस व प्रशासनिक लोग भी आपको कार्यालयों या सड़कों पर बगैर मास्क के दिख जाएंगे।
सबसे ज्यादा सदर प्रखंड में 8 तो सबसे कम ओबरा व मदनपुर में मिले एक मरीज
मंगलवार को भी अधिकांश दिनों की तरह सबसे ज्यादा 8 पॉजिटिव सदर प्रखंड में मिले हैं। सदर प्रखंड में लगातार कोरोना मरीजों में इजाफा हो रहा है, लेकिन फिर भी यहां सबसे ज्यादा लापरवाही बरती जा रही है। शहर में अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखते हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते भी नजर आते हैं। यही कारण है कि सदर प्रखंड में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ-साथ दाउदनगर व नवीनगर प्रखंड में 7 मरीज मिले। जबकि देव प्रखंड में तीन, गोह में दो, ओबरा व मदनपुर प्रखंड में महज एक मरीज मिले। वहीं रफीगंज, हसपुरा, बारूण व कुटुम्बा प्रखंड में एक भी मरीज नहीं मिले। इन प्रखंडों में कोरोना कंट्रोल है। क्योंकि यहां के लोग सतर्कता बरत रहे हैं। कोरोना को लेकर सजग दिख रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/graph-of-corona-increased-figure-crossed-3100-127723078.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_1_1600204531.jpg
0 Response to "बढ़ा कोरोना का ग्राफ, आंकड़ा 3100 पार"
Post a Comment