Popular Posts

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत

धनहा-बासी मुख्य मार्ग के तमकुहा बजाज एजेंसी के सामने एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि पिकअप मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार की देर शाम की है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिवार वालो को सौंप दिया। बताया जाता हैं कि धनहा गांव निवासी भाजपा नेता हरेन्द्र राव के पुत्र गोलू सिंह एवं रामप्रसाद सिंह के पुत्र चिंटू सिंह सोमवार की शाम बासी के तरफ से बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तमकुहा के पास सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आने से गोलू सिंह की मौत मौके पर ही हो गई। वही चिंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। वही चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/bike-rider-dies-due-to-vehicle-accident-127743264.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/

0 Response to "वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत"

Post a Comment