Popular Posts

प्रखंड परिसर के चार्ज सेंटर भवन का ताला तोड़ बैट्री, इन्वर्टर व एलईडी बल्ब की चोरी

प्रखंड परिसर के चार्ज सेंटर भवन का ताला तोड़ बैट्री, इन्वर्टर व एलईडी बल्ब की चोरी

नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय परिसर में एक बार फिर से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना 14 सितंबर के रात की है। चोरों ने प्रखंड परिसर में अवस्थित चार्ज सेंटर का ताला तोड़कर वहां से इंवर्टर, बैट्री व एलईडी बल्ब की चोरी कर ली है। हालांकि चोरी की घटना के बारे में अगले दिन पता चला। जब सफाईकर्मी चार्ज सेंटर की सफाई को पहुंचे। बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन को चार्ज सेंटर पर शिक्षकों ने 4:30 बजे तक वहां कार्य किया। इसके बाद भवन का ताला बंदकर अंचल गार्ड को चाबी सौंपी गई। लेकिन अगले दिन चार्ज सेंटर के दरवाजे पर कोई ताला नहीं मिला व भवन के अंदर से इंवर्टर, बैट्री व बल्ब गायब थी।
 घटना के बाद बीडीओ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकारपुर थाना को एक लिखित आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी प्रखंड परिसर स्थित बीडीओ के सरकारी आवास में चोरी की घटना घटी थी। तब तत्कालीन बीडीओ निभा कुमारी ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। वहीं हाल हीं में प्रखंड समीप आइसीडीएस कार्यालय में भी इन्वर्टर आदि की चोरी कर ली गई थी। गौरतलब हो कि सरकारी आवास व कार्यालयों में बार-बार चोरी की घटनाएं घटना चोरों की हिमाकत बढ़ना व पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। बहरहाल पुलिस को चाहिए की लगातार बढ़ रही इन चोरी की घटनाओं पर त्वरित लगाम लगाए।
एक दिन पहले बनाई गई थी 3 सेट चाबी| इस घटना के बाद प्रखंड नाजीर प्रदीप पासवान ने बताया कि एक दिन पहले हीं चार्ज सेंटर पर लगे ताला की 3 सेट चाबी बनाई गई थी। एक चाबी शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह, दूसरी प्रखंड में पदस्थापित उर्दू अनुवादक आबिद हुसैन व तीसरी चाबी अंचल गार्डों को दी गई थी। अंचल गार्डों का कहना है कि वे चार्ज सेंटर की ओर गए हीं नहीं। जबकि सफाई कर्मियों ने बताया कि जब चार्ज सेंटर की सफाई को पहुंचे तो वहां दरवाजे पर कोई ताला नहीं मिला। संभव है कि घटना से पहले चोरों ने ताला को तोड़कर आसपास कहीं फेंक दिया हो।

अंचल गार्डों पर लापरवाही का लगाया गया आरोप
चोरी की इस घटना के बाद बीडीओ ने अंचल गार्डों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की सुरक्षा व उसके देख रेख की जवाबदेही अंचल गार्डों पर है। उनके रहते चोरी होना, उनकी लापरवाही को उजागर करता है।

इस संबंध में अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष शिकारपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Battery, inverter and LED bulb theft break of the charge center building of the block premises


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/battery-inverter-and-led-bulb-theft-break-of-the-charge-center-building-of-the-block-premises-127724482.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_16bettiah-04_1600273730.jpg

0 Response to "प्रखंड परिसर के चार्ज सेंटर भवन का ताला तोड़ बैट्री, इन्वर्टर व एलईडी बल्ब की चोरी"

Post a Comment