Popular Posts

सेंट्रल बैंक में पांच हजार नकली नोट जमा करते युवक गिरफ्तार

सेंट्रल बैंक में पांच हजार नकली नोट जमा करते युवक गिरफ्तार

जिले में नकली नोट के कारोबारी सक्रिय हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब कमांडो हेड विपिन कुमार ने बैंक जांच के दौरान बुधवार को कॉलेज चौक स्थित टीपी काॅलेज परिसर के बाहर संचालित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पांच हजार रुपए नकली नोट जमा करने के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मनरंंजन कुमार भास्कर पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के मैनी यादव नगर, वार्ड संख्या-17 का निवासी बताया जा रहा है।
वह नकली नोट का कारोबारी है और उसका तार कोसी के नकली नोट के सौदागरों से जुड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नकली नोट की तस्करी को लेकर कई अहम खुलासा भी किया है। उसने यह भी बताया है कि इसके पूर्व भी उसने कई बार इसी शाखा में नकली नोट जमा किया है। उसने नकली नोट के कारोबारियों का भी नाम बताया है। बैंक मैनेजर से आवेदन मिलने के बाद पुुलिस युवक के खिलाफ आगे की कार्रवाई करेगी।

जिले में सक्रिय हैं नकली नोट के सौदागर
सूत्रों की माने तो जिले के सदर, सिंहेश्वर तथा मुरलीगंज थाना क्षेत्र में नकली नोटों के सौदागर का नेटवर्क काफी सक्रिय है। वे नेपाल से नकली नोट लाते हैं और उसे स्थानीय युवकों की मदद से बाजार में खपाते हैं। इस काम में लगे युवकों को कमीशन के रूप में अच्छी खासी रकम भी दी जाती है। इस बात का खुलासा पूर्व में भी हुआ था जब एक युवक ने पुलिस को ही नकली नोट थमाकर अपनी बाइक छुड़ा ली थी। नोट की पहचान के बाद जब तक पुलिस उसे पकड़ती तब तक वह फरार हो गया था। इस मामले में मुरलीगंज के एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। पुलिस नाम को गोपनीय रख रही है।

कमांडो हेड ने आरोपी को पकड़ा
जानकारी के अनुसार कमांडो हेड अपनी टीम के साथ बैंक की देख-रेख के लिए निकले थे। देखा कि टीपी कॉलेज परिसर के बाहर संचालित शाखा से निकलकर एक युवक भाग रहा है। उन्होंने युवक को धर दबोचा। जब मैनेजर से बात की गई तो पता चला कि युवक पांच हजार रुपए जमा करने आया था। नोट की जांच की गई तो पता चला कि यह नकली है। यह सुनकर युवक बैंक से बाहर निकल गया।

नकली नोट के कारोबारियों की होगी गिरफ्तारी : अजय
नकली नोट जमा करने के दौरान हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवक की निशानदेही पर छापेमारी कर इससे जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह पहली घटना है जिसमें पुलिस को नकली नोट का कारोबारी हाथ लगा है।
अजय नारायण यादव, एसडीपीओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेंट्रल बैंक की शाखा, जहां आरोपी आया था रुपए जमा करने।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/youth-arrested-for-depositing-five-thousand-fake-notes-in-central-bank-127704936.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/1_1599755414.jpg

0 Response to "सेंट्रल बैंक में पांच हजार नकली नोट जमा करते युवक गिरफ्तार"

Post a Comment